LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

पुलिस अधीक्षक ने चांडिल अंचल निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए विशेष दिशा-निर्देश

चांडिल:* पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां ने आज चांडिल स्थित अंचल निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में रखे गए अभिलेखों की गहन जांच की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों, वारंट, इश्तेहार, और कुर्की जैसे मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वारंटियों और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल छापामारी अभियान चलाए जाएं। पुलिस अधीक्षक ने चांडिल क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों और अड्डाबाजी पर अंकुश लगाने के लिए सघन गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बैंक और एटीएम जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने की बात कही। निरीक्षण के दौरान अंचल निरीक्षक चांडिल के नियंत्रण और सहभागिता की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराध रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस को अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। यह निरीक्षण जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *