jharkhand-new-governor-appointed झारखण्ड ब्रेकिंग: बदले गए झारखंड सहित इन राज्यों के राज्यपाल; संतोष गंगवार को मिली झारखंड की कमान; सीपी राधाकृष्णन भेजे गए महाराष्ट्र
झारखण्ड :आज देश के कई राज्यों के राज्यपालों के नियुक्ति से संबंधित आज अध्यादेश जारी किया गया है. वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान झारखंड पंजाब समेत और कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है.

संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल रूप में नियुक्त किया गया . वही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया . राष्ट्रपति भवन से जारी बयान के अनुसार असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल वा केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे. इसके साथ ही राजस्थान में हरिभाऊ किशन राव बागड़े तो तेलंगाना में बिष्णु देव वर्मा को नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम तो रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल का जिम्मेवारी दी गई है. सीएच विजय शंकर को मेघालय और लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का नया राज्यपाल बनाते हुए उन्हें मणिपुर का भी प्रभार दिया गया.और के कैलाश नाथन को पुडुचेरी का उप- राज्यपाल भी बनाया गया है.
जानें झारखंड के राज्यपाल कौन हैं संतोष गंगवार
बता दे की उत्तर प्रदेश की बरेली सीट से सांसद और वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल क़े रूप में चुना गया है . गंगवार 2014 से लगातार बरेली सीट पर जीतते आ रहे थे . इससे पहले भी भाजपा सरकार में अटल बिहारी वाजपेई कैबिनेट में उन्हें मंत्री पद मिली थी . मिली जानकारी के अनुसार गंगवार सोमवार को पदभार ग्रहण कर सकते हैं.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


