झारखण्ड दिशोम सरहूल (बाहा) चांडिल गोलचक्कर समिति का पुनर्गठन
जमशेदपुर,:- झारखण्ड दिशोम सरहूल (बाहा) चांडिल गोलचक्कर समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस नए पुनर्गठन में दिलिप किस्कू को अध्यक्ष बनाया गया है। यह निर्णय शनिवार को संयोजक गुरुचरण किस्कू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।
इस वर्ष दिशोम सरहूल (बाहा) का आयोजन 1 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जिनमें संयोजक गुरुचरण किस्कू, सह संयोजक चारुचांद किस्कू मांझी, अध्यक्ष दिलिप किस्कू, उपाध्यक्ष गुरुपद हांसदा, सचिव सुगी हांसदा, सह सचिव मोतीलाल सोरेन, कोषाध्यक्ष बैधनाथ टुडू और प्रेस प्रवक्ता सुदामा हेम्ब्रम शामिल हैं।
इस अवसर पर अरूण टुडू, सोनाराम मार्डी, मनीष टुडू, कासिम किस्कू, शत्रुघ्न मुर्मु, दरायबुरू हांसदा, गुरुपद मार्डी, सोमाय टुडू, सिमल बेसरा, सुमित टुडू, दिनेश मुर्मु, तुम्बा मांझी, कालू टुडू, धनीराम हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे।