LatestNewsNews postझारखण्डधर्मसरायकेला

*”झारखंड के सरायकेला में अगवा करने की कोशिश के बाद तनाव, आरोपी गिरफ्तार”*

अगवा करने का आरोपी तस्लीम अंसारी जेल भेजा गया

 

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के झिमड़ी गांव में एक लड़की को हथियार के बल पर अगवा करने की घटना के बाद दो समुदायों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। जिला प्रशासन ने गांव में कैंप कर रही टीम के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और शांति बनाए रखने के लिए धारा 163 लागू कर दी गई है।

 

ग्रामीणों ने किया विरोध

 

लड़की के अपहरण के प्रयास के विरोध में ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने एक दुकान को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

 

पुलिस ने की कार्रवाई

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तस्लीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया और पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। नीमडीह थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।

 

ग्राम में तनावपूर्ण शांति

 

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने गांव में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। गांव में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

 

बंद रहा बाजार

 

ग्राम में लगने वाला बाजार रविवार को बंद रहा। एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा और एसडीओ विकास कुमार राय सहित पुलिस बल गांव में कैंप किए हुए थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *