झारखंड में अनुसूचित जाति की जनसंख्या 12% है, सरकार बनाने में इनकी होगी अहम भूमिका : सूरज सूर्यवंशी
उन्होंने कार्यकर्ता से कहा कि चुनाव की तैयारी को लेकर मोर्चा के कार्यकर्ता अपने समाज के बीच में जाए और लोगों को अपने साथ जोड़कर भाजपा के पक्ष में काम करने की अपील करे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद अनुसूचित जाति के विकास के लिए जितना काम मोदी सरकार ने की है। उतना किसी सरकार ने नहीं की है। इस मैसेज को लोगों तक पहुंचाने की जम्मेवारी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का है। उन्होंने कहा कि झारखंड में परिवर्तन का लहर चल रहा है। इसलिए झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनेगी, जिससे झारखंड एवं झारखंड के लोगों के विकास दोगुनी गति से होगी।

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में हेमंत सोरेन ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि युवाओं को 5 लाख नौकरी देंगे और महिलाओं को ₹2000 प्रतिमा चूल्हा खर्च देंगे। लेकिन वे केवल यहां की जनता को धोखा देने का काम किया। अब चुनाव का समय आ गया है तो महिलाओं को फिर से ठगने के लिए ₹1000 महीना देने का शुरुआत केवल चुनाव लाभ के लिए किया है। उन्होंने कहा झारखंड मेरी सरकार आएगी तो 500000 रोजगार और महिलाओं को 2100 प्रतिमा सहयोग देने की पूरी गारंटी है। उन्होंने कहा कि सरकार के उदासीन रवैया के कारण झारखंड में प्राकृतिक संपदा होने के बाद भी यहां की जनता गरीब है। यहां की जनता दूसरे राज्य में पलायन करने के लिए मजबूर हैं। कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव और कार्यक्रम प्रभारी नवल किशोर पासवान ने संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण अनुसूचित जाति मोर्चा सरायकेला खरसावां के जिला अध्यक्ष अजय पासवान दिया। जबकि कार्यक्रम का संचालन महासचिव श्याम दास ने किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कोल्हान प्रमंडल के सह प्रवक्ता संजीव पासवान उर्फ छोटू पासवान, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष रितिका मुखी, सेवानिवृत्ति पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, ललिता दास, सुनीता देवी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सरदार, देवेश महापात्र, कुमुद रंजन, सुशील मंडल, विनोद सिंह सहित काफी सख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


