Newsझारखण्डसरायकेला

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने ईचागढ़ प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण, बीआरसी में किया बृक्षारोपन

 

 

ईचागढ़ : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के गौरांगकोचा स्थित प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय ईचागढ़ का जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पठन पाठन, शौचालय,भवन आदि का भी जायजा लिया। वहीं उन्होंने बीआरसी ईचागढ़ का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बीआरसी परिसर में एक बृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय व बीआरसी कार्यालय का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में एक बृक्ष मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण करना है। बीआरसी प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी संजय जोशी, बीआरसी कर्मी सपन महापात्र,साहीद हुसैन,तपन चाकी , सुभाष दत्ता आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *