जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कार्यालय में ताला तोड़कर चोरी, सदर थाना में एफआईआर का आवेदन
चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): एसडीओ कार्यालय परिसर में स्थित जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के कार्यालय में ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आई है। इस संबंध में आयोग के सचिव की ओर से सदर थाना, चाईबासा में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है।


आवेदन के अनुसार 10 जनवरी 2026 की रात से 14 जनवरी 2026 तक अवकाश की अवधि के दौरान अज्ञात चोरों ने आयोग कार्यालय के ग्रिल का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर कार्यालय के गैराज परिसर में घुस गए और वहां रखे सामानों की चोरी कर ली। चोरी की जानकारी 15 जनवरी 2026 को सुबह लगभग 10.30 बजे उस समय हुई, जब कार्यालय के कर्मी काम के लिए पहुंचे।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाते हुए शासकीय संपत्ति की चोरी की है। चोरी गए सामानों में 12 वोल्ट की छह पुरानी सूखी बैटरियां, एक पुरानी पेपर कटर मशीन और कुछ अन्य सामान शामिल बताए गए हैं।
घटना को लेकर आयोग प्रशासन ने चिंता जताई है और इसे शासकीय कार्यालय की सुरक्षा में गंभीर चूक बताया है। आयोग के सचिव ने सदर थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि मामले में जल्द प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही चोरी गए सामानों की बरामदगी और अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
बताया गया है कि जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग एसडीओ कार्यालय परिसर में स्थित है। इसके बावजूद इस तरह की चोरी की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना के बाद कार्यालय कर्मियों और अधिकारियों में भी असुरक्षा की भावना देखी जा रही है।
फिलहाल सदर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जाएगी और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया

