LatestNewsझारखण्डसरायकेला

Dilip Kumar Khalko joins as SDPO of Seraikella-दिलीप कुमार खलखो ने ली सरायकेला SDPO का पदभार, कहा ये रहेगी प्राथिमिकता

सरायकेला: सरायकेला के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में दिलीप कुमार खलखो रविवार को अपना पदभार ग्रहण किये। पदभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की, एसडीपीओ ने कहा पूरे अनुमंडल क्षेत्र में विधि व्यवस्था के साथ ब्राउन सुगर के कारोबार को जड़ से मिटाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आर्थिक अपराध के मामलों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी और सभी मामलों में विधि सम्मत शक्ति से निपटा जाएगा।
एसडीपीओ खलखो ने कहा कि आम पब्लिक के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। मामलों का त्वरित निष्पादन करने के साथ-साथ आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब माफियाओं व आपराधिक लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखा जाएगा।

मौक़े पर उन्होंने लोगों से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। एसडीपीओ ने कहा कि वे लोगों के साथ तालमेल स्थापित कर क्षेत्र की विधि व्यवस्था को एक नया आयाम देने की पूरी कोशिश करेंगे। पदभार ग्रहण करने के पश्चात एसडीपीओ ने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त करते हुए किसी भी कार्य से कार्यालय पहुंचने वाले आगंतुकों से मित्रवत व्यवहार करने की बात कही।
बता दें कि इससे पूर्व एसडीपीओ का पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने स्वागत किया। जानकारी हो दिलीप खलखो इससे पूर्व चाईबासा में डीएसपी के पद पर कार्यरत थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *