LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

जीप सदस्य आमोदिनी महतो ने JBKSS को दिया समर्थन, बोली इसबार अपनी वोट दे बदलवा के लिए

Saraikella|Rajnagar- तुमुंग पंचायत के तुमुंग गाँव में रविवार को JBKSS के ज़िला प्रभारी रोहित महतो के नेतृत्व में जनजागरण का आयोजन किया गया।


इस मौक़े पर ज़िप सदस्य आमोदिनी महतो ने JBKSS के सभी केंद्रीय सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत की और आगामी लोकसभा चुनाव में JBKSS का समर्थन देने की घोषणा की।


इस दौरान तुमुंग ग्राम वाशियों को संबोधित करते हुए JBKSS ज़िला प्रभारी रोहित महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के 24 साल बाद भी हम अपने आप को झारखंडी नहीं बोल सकते। आज हमारा राज्य में स्थानीय नीति नहीं है। अब वक़्त आ गया है सरकार को बदलने की, हमारे पार्टी के अध्यक्ष जयराम महतो को वोट देकर सदन भेजे ताकि राज्य में नियोजन नीति, विस्तापन नीति लागू हो सके। आगे उन्होंने कहा भारत के प्रतेक राज्य में स्थानीय नीति है लेकिन झारखंड में क्यों नहीं। आज यहाँ की सरकार राशन पेंशन की बात कहती है आप मुझे बोलिये राशन पेंशन हमारा मौलिक अधिकार है की नहीं, सभी देश वाशियों को ये मिलती है इसलिए हम सभी को राशन पेंशन नहीं नीति नियम चाहिए, झारखंडी की पहचान चाहिए।

मौक़े पर ज़िप सदस्य आमोदिनी महतो ने अपनी संबोधन में कहा आज झारखंडियों को जागने की ज़रूरत है, एक ग़रीब घर का लड़का निकलकर दिन रात आप सभी के बच्चों के
भविष्य के लिए लड़ रहा है। हम सभी को उनको मज़बूत करना होगा सदन में भेजना होगा तभी झारखंड की उन्नति प्रगति हो सकती है। इसलिए JBKSS के सिंहभूम प्रत्याशी दामोदर हंसदा को वोट देकर टाइगर जयराम महतो की सरकार बनाए और झारखंड की नव निर्माण में अपनी भागीदारी दें।

;
Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *