LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

“JLKM की गतिविधियों से औद्योगिक माहौल प्रभावित, ASIA ने DC-SP से की कड़ी कार्रवाई की मांग”

आदित्यपुर में औद्योगिक माहौल बिगाड़ने पर एसिया ने जताई चिंता, डीसी-एसपी से की कार्रवाई की मांग

 

आदित्यपुर (सरायकेला):

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगातार गेट जाम और विरोध-प्रदर्शन जैसी घटनाओं से तंग आकर आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (ASIA) ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

 

एसिया अध्यक्ष इंदर अग्रवाल के नेतृत्व में उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक से मिला और क्षेत्र में औद्योगिक शांति को बहाल रखने के लिए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की।

 

प्रतिनिधियों ने बताया कि पिछले कई महीनों से क्षेत्र की उत्पादन प्रक्रिया JLKM द्वारा किए जा रहे गेट जाम और धरना-प्रदर्शन से प्रभावित हो रही है। उन्होंने चिंता जताई कि यदि यह माहौल यूं ही बना रहा तो कई औद्योगिक इकाइयाँ झारखंड से पलायन कर सकती हैं, जिसका सबसे बड़ा खामियाज़ा स्थानीय श्रमिकों को भुगतना पड़ेगा।

 

लिखित शिकायत में यह भी कहा गया है:

 

“आदित्यपुर क्षेत्र झारखंड के प्रमुख औद्योगिक हब में से एक है, जहां लाखों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पाते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार की अशांति न केवल उत्पादन पर असर डालती है बल्कि श्रमिकों की आजीविका भी खतरे में डालती है।”

 

 

 

डीसी नीतीश कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन उद्यमियों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उद्योग और श्रम से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए न्यायसंगत संस्थानों का सहारा लिया जाना चाहिए, न कि सड़क पर उतरकर गेट जाम जैसी कार्रवाइयों का सहारा लेना।

 

प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार सिंह, संतोख सिंह, दशरथ उपाध्याय, राजीव रंजन, दिव्यांशु सिंह, देवांग गांधी और मनदीप सिंह जैसे सदस्य शामिल थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *