LatestNewsझारखण्डसरायकेला

बाइक समेत दो युवक पुलिया में गिरे, MGM रेफेर

Saraikella:- जिले के राजनगर थाना अंतर्गत मुरुमडीह पुलिया से टकराकर बाइक सवार दो युवक पुलिया से नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। घायलों की पहचान राजनगर के टांगरानी निवासी समीर हांसदा (17) औ राजू टुडू (21) के रुप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बाइक संख्या JH05CW- 1389 सवार दोनों युवक चाईबासा से राजनगर की ओर लौट रहे थे, तभी मुरुमडीह पुलिया से गुजरने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गया और दोनों युवक बाइक सहित पुलिया के नीचे गिर गए। गनीमत रही कि पुलिया के नीचे पानी रहने के कारण दोनों युवकों की जान बच गयी। आनन- फानन में स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को बाहर निकाला और दोनों को राजनगर सीएचसी पहुंचाया। प्राथिमिकी जांच के बाद चिकित्सकों ने राजू के पैर में फ्रेक्चर पाया जिसे एजीएम रेफर कर दिया वहीं समीर को भी गंभीर चोटें आईं हैं। हालांकि उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *