JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर: एमबीएनएस में सफल रक्तदान शिविर, भारी सहभागिता

जमशेदपुर। एमबीएनएस संस्थान में बुधवार को ब्रह्मानंद अस्पताल के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो संस्थान तथा स्थानीय समुदाय की सामाजिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

शिविर में बीएड, डीएलएड, जीएनएम एवं नर्सिंग संकाय के विद्यार्थियों के साथ-साथ आसनबनी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। प्रतिभागियों ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी संवेदनशीलता प्रदर्शित की।

संस्थान की निर्देशिका मिसेज अनुपा सिंह ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में समय पर रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ब्रह्मानंद अस्पताल के एडमिनिस्ट्रेटर मिस्टर शक्तिधारी सिंह, मिसेज गीता सिंह, अशोक सिंह एवं उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एमबीएनएस संस्थान के एनएसएस सेल के तत्वावधान में इस वर्ष आयोजित यह दूसरा रक्तदान शिविर रहा, जिसमें एमबीएनएस परिवार के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी दर्ज की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *