GeneralNewsझारखण्डराजनीति

Jamshedpur-MP-Bidyut-Baran-Mahato-Visit-Ghoda-Baba-Temple. अखान जात्रा पर घोड़ा बाबा मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे सांसद विद्युत वरण महतो, कहा लोगों के आस्था का केंद्र हैं गराम थान.

गम्हारिया: मकर संक्रांति एवं टुसू पर्व के अगले दिन अखान यात्रा के मौके पर गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में वार्षिक पूजा मेले का आयोजन किया जाता है, इस मौके पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो मंगलवार को पूजा करने घोड़ा बाबा मंदिर पहुंचे.

घोड़ा बाबा मंदिर पहुंचे सांसद विद्युत वरण महतो का कुंभकार समिति द्वारा स्वागत किया गया, इस मौक़े पर विद्युत वरण महतो ने कहा कि वर्षो से यह स्थान लोगो के बीच आस्था का केंद्र रहा हैं, इस धर्मिक स्थल को विकसित करने की पहल हो चुकी हैं, इन्होने कहा कि आगे यह प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैसे विकसित होगा, इस कार्य योजना को यहां के बुजुर्गों के साथ मिलकर बनाया जाएगा.
ज्ञांत हो की गम्हरिया स्थित घोड़ा बाबा मंदिर में हर साल अखान जात्रा के दिन भगवान बलराम की पूजा धूमधाम से की जाती है.
भगवान बलराम को ग्राम देवता के रूप में यहां पूजा जाता है. मान्यता है, कि वर्षो पूर्व क्षेत्र में भीषण महामारी फैली थी. जिसके बाद पूर्वजों ने भगवान बलराम का आह्वान किया था, और यहां उनके वाहन के रूप में घोड़े का स्थापना किया था. जिसके बाद क्षेत्र से महामारी समाप्त हुई थी. तब से लेकर आज तक परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है. जिनकी मन्नते पूरी होती है, वे मिट्टी के घोड़े यहां चढ़ाते हैं. इसके अलावा प्रसाद का भोग भी लगाते हैं.मान्यता हैं कि आस्था एवं विश्वास के साथ पूजा करने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। यहाँ त्योहारों में अपनी परंपरा एवं संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। इस प्रमुख धार्मिक स्थल पर आसपास के गांवों के हजारों भक्त पूजा करने पहुँचते हैं। इस अवसर पर प्रांगण में विशाल मेला का आयोजन भी किया जाता हैं। मेले का काफी संख्या में लोगों लुत्फ उठाते है। महाभोग का आयोजन भी किया जाता हैं। समिति के द्वारा आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया जाता है।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *