जमशेदपुर : जसवा की झारखंड प्रांतीय बैठक सम्पन्न, कई अहम फैसले लिए गए
जमशेदपुर के नीलडीह ग्वाला बस्ती में बुधवार को जसवा झारखंड प्रांतीय कार्यकारिणी की नियमित मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से कई अहम निर्णय लिए गए।


बैठक में निर्णय लिया गया कि 2 अक्टूबर से सर्व सेवा संघ द्वारा आयोजित बनारस राजघाट से दिल्ली राजघाट तक होने वाली पदयात्रा में जसवा प्रांतीय समिति के सदस्य भी शामिल होंगे। यह पदयात्रा 26 नवंबर को दिल्ली स्थित राजघाट में संपन्न होगी।
संगठन की ओर से यह भी तय किया गया कि हर महीने की आठ तारीख़ को नियमित बैठक आयोजित होगी। इसी क्रम में आगामी 8 अक्टूबर को रांची में व्यापक समावेश किया जाएगा, जिसमें संगठन के साथियों के अलावा समान विचारधारा वाले अन्य संगठनों के कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे।
बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे SIR पर भी चर्चा हुई। संगठन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग सरकार के इशारे पर काम कर रहा है, जो लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है।
इसके अलावा रामगढ़ और हजारीबाग में भी जसवा की बैठकें नियमित रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। संगठन ने साझा नागरिक मंच के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का ऐलान भी किया।
बैठक में उपस्थित साथियों ने अंधविश्वास और पाखंड के विरोधी तथा वैज्ञानिक चेतना के प्रचारक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नरेन्द्र दाभोलकर को उनके शहादत दिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।

