LatestNewsNews postझारखण्डराजनीति

डुमरी में गौरवमयी आयोजन: वार्षिक महोत्सव में जयराम महतो और देशी गर्ल काजल महतो ने किया उद्घाटन

डुमरी: जिले के प्रमुख शैक्षिक संस्थान जी.एम.आर. पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डुमरी के विधायक जयराम महतो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, जबकि देशी गर्ल काजल महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद जयराम महतो और काजल महतो ने संयुक्त रूप से विधिवत्त उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

जयराम महतो ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा ही हमारे जीवन का आधार है, और हम आप सभी से आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की अपील करते हैं।”

 

काजल महतो ने छात्रों को बताया, “शिक्षा हमारे जीवन में बहुत ही जरूरी है। मैं आप सभी से आग्रह करूंगी कि अपनी मातृभाषा को भी सब्जेक्ट में रखें, ताकि भविष्य में भी अपनी मातृभाषा स्वर्ण अक्षरों में लिखी जा सके।”

 

इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *