जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज ने ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन, 4 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीते
जमशेदपुर। ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण पदक और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। टीम ने यह उपलब्धि कोच महेंद्र मुर्मू और मैनेजर डॉ. पास्कल बेक के कुशल नेतृत्व में हासिल की। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज उपविजेता (RUNNER UP) रहा, जबकि जे.एल.एन. कॉलेज, चक्रधरपुर विजेता (WINNER) बना।


*प्रतियोगिता में जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए।*
*स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी:*
– अंडर 46 किलोग्राम – लिजा वर्मा (स्वर्ण पदक)
– अंडर 58 किलोग्राम – अमन कुमार (स्वर्ण पदक)
– अंडर 63 किलोग्राम – काजल कुमारी (स्वर्ण पदक)
– अंडर 74 किलोग्राम – बिश्नु कुमार साहू (स्वर्ण पदक)
*कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी:*
– अंडर 54 किलोग्राम – नितीश कुमार (कांस्य पदक)
– अंडर 68 किलोग्राम – राजीव गोपे (कांस्य पदक)
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० अमर सिंह ने इस सफलता पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामना एवं बधाई दिया।
कॉलेज प्रबंधन और खेल विभाग ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। इस सफलता का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत, कोच महेंद्र मुर्मू के मार्गदर्शन तथा मैनेजर डॉ. पास्कल बेक के प्रभावी नेतृत्व को दिया गया।

