जमशेदपुर: मां काली संकल्प सेवा समिति की बैठक में गूंजा “जय झारखंड”, जेएलकेएम नेताओं ने लिया एकता का संकल्प
मां काली संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में विद्यापति नगर में एक भव्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती, सामाजिक एकता और झारखंडी अस्मिता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संस्थापक शंभू गोराई उर्फ करण गोराई ने किया। उन्होंने कहा कि संगठन तभी सशक्त होगा जब समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित होगी।


इस अवसर पर शंभू गोराई का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। नेताओं ने उन्हें फूलमाला पहनाकर और शुभकामनाएँ देकर सम्मानित किया। बैठक में जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता बेबी महतो, तरुण महतो, संजय गोराई, उमेश महतो, दीपक महतो और राजा पोबीर महतो उपस्थित रहे।

बेबी महतो ने इस मौके पर कहा कि महिला शक्ति समाज की रीढ़ है और समाज के विकास में इसका योगदान अनिवार्य है। बैठक में लक्ष्मण महतो, नवीन महतो ग, लक्खीचरण गोराई समेत अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने “जय झारखंड” और “जय मां काली” के नारों से माहौल को जीवंत कर दिया। इस कार्यक्रम ने न केवल सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया बल्कि झारखंडी पहचान और सांस्कृतिक गौरव को भी उत्साहपूर्वक प्रदर्शित किया।

