Newsझारखण्डराजनीतिसरायकेला

प्रेम मार्डी को मिला सरायकेला से जेएलकेएम का टिकट, राजनगर में हुआ भव्य स्वागत 

 

 

सरायकेला विधानसभा सीट से टाइगर जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम-जेबीकेएसएस से पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी को विधानसभा का टिकट मिला। गुरुवार शाम को राजनगर पहुंचने पर कार्यकर्त्ताओं ने सिदो कान्हू चौक पर उनका भव्य स्वागत किया।

 

उन्होंने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरों से आशीर्वाद माँगा। इस दौरान समर्थकों ने प्रेम मार्डी जिंदाबाद, टाइगर जयराम महतो जिंदाबाद का नारा लगाते हुए फटाखे फोड़े। मौक़े पर प्रेम मार्डी ने पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि टाइगर जयराम महतो ने जिस विश्वास से मुझे टिकट दिया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरायकेला विधानसभा का जिस तरह से विकास होना चाहिए अभी तक नहीं हो पाया है। यहाँ के युवा आज भी बेरोजगार हैं।

रोजगार के तलाश में अन्य राज्य को जाते हैं। जबकि जिले के आदित्यपुर में हजारों फैक्ट्रियां हैं, जहां लोगों को रोजगार मिल सकता है। लेकिन आज तक इस क्षेत्र के विधायक चंपाई सोरेन ने ने ऐसा प्रयास नहीं किया। क्षेत्र में कई समस्याएं हैं, जिन पर काम करने की जरूरत है। इस मौके पर विद्देश्वर महतो सहित सैकड़ों महिला समर्थक मौजूद थे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *