BJPJamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर में भाजपा की बैठक: पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा

 

 

जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाने जा रही है। इसे लेकर जमशेदपुर महानगर भाजपा की ओर से विशेष तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई।

 

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

बैठक में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न सामाजिक और सेवा कार्यों की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए गए।

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही कार्यकर्ताओं को सामाजिक सरोकार से जोड़ने और जनता तक सीधे पहुंचने का बड़ा अवसर है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से योजनाबद्ध तरीके से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन सेवा और समर्पण को समर्पित है। सेवा पखवाड़ा इसी विचार को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *