JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

जमशेदपुर में दिनदहाड़े फायरिंग: विधायक प्रतिनिधि को लगी गोली, हालत गंभीर

जमशेदपुर के बिष्टुपुर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है इस घटना में पश्चिम सिंहभूम के चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव के विधायक प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डू को गोली लगी है जिन्हें गंभीर हालत में टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है

 

पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है

 

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह मामला आपसी रंजिश या राजनीतिक दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इनकार किया है

 

विधायक प्रतिनिधि पर हमले के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है विधायक सुखराम उरांव की ओर से बयान आने की संभावना है

 

इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है खासकर बिष्टुपुर जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *