जमशेदपुर में टावर तोड़ फायरिंग, घटना शुक्रवार शाम की
Report-Manjeet

Jamshedpur:- टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को गुरुद्वारा के पास शुक्रवार देर शाम बाइक से आए अपराधियों ने मनीफिट निवासी महेश मिश्रा पर फायरिंग कर दी। घटना के वक्त महेश अपने अन्य साथियों के साथ कार में बैठा था।
बाइक से आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इस घटना में महेश के साथी सूरज को गोली लगी है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सूरज को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा गया है।बता दें कि महेश पर हत्या समेत अन्य मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि महेश अपनी कार से साथियों के संग कहीं जा रहा था। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी आए थे।
इधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। पुलिस ने घटना स्थल से खोखा भी बरामद किया है, वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।।


