JamshedpurNewsझारखण्ड

जमशेदपुर: नीतीश सरकार “रिमोट से संचालित”, समाजवादी चिंतक सुधीर कुमार पप्पू का आरोप

 

 

जमशेदपुर। समाजवादी चिंतक एवं अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू (छपरा, तरैया) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि “बिहार की मौजूदा सरकार रिमोट से चल रही है।” उनका आरोप है कि इसका नियंत्रण दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, तथा नागपुर से आरएसएस कर रहा है।

 

पप्पू ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवास खाली करने के नोटिस और उसकी भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे साफ है कि वर्तमान सरकार सामंतवादी और मनुवादी सोच से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि पिछड़े वर्ग के नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री–उपमुख्यमंत्री बनाकर दिखावा किया जा रहा है, जबकि वास्तविक संचालन नौकरशाही के जरिए दिल्ली और नागपुर से किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि मंडल आयोग लागू होने के बाद जो सामंती और सांप्रदायिक शक्तियाँ कमजोर पड़ी थीं, उन्हें दोबारा मजबूत करने का काम नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, उपेंद्र प्रसाद कुशवाहा और चिराग पासवान द्वारा किया जा रहा है। उनके अनुसार, आने वाला इतिहास और वंचित–शोषित वर्ग इन नेताओं को कभी क्षमा नहीं करेगा।

 

पप्पू ने आगे कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव दलित, महादलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं वंचित वर्ग की आवाज हैं, इसलिए उन पर फर्जी मुकदमे थोपे जाते हैं ताकि वे जनता से दूर रहें।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *