BJPJamshedpurLatestNewsराजनीति

“जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में BJP की सदस्यता अभियान में पूर्णिमा साहू शामिल”

जमशेदपुर

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के तहत झारखंड में चल रहे सदस्यता महाभियान को गति देने के लिए आज जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा मंडल में युवा और महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में पूर्वी विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। इस दौरान क्षेत्र के कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और देश की एकमात्र राष्ट्रवादी पार्टी है। उन्होंने लोगों से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

इस कार्यक्रम में युवा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *