जुगीडीह में लाठी-डंडे से की गयी पिटाई में युवक की मौत, पिता-पुत्र गिरफ्तार
कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत जुगीडीह में बीते दिनों आपसी विवाद में पिता-पुत्र ने मिल कर परिवार के रिस्ते में भतीजे की लाठी डंडे से पिटाई कर दी. इससे युवक की मौत हो गयी. इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि बीते 13 मार्च को जुगीडीह गांव के रेगा बोदरा (50) ने अपने बेटे मानकी बोदरा (23) के साथ मिल कर अपने भतीजा लक्ष्मण बोदरा की लाठी-डंडे से पिटाई कर दी. जिससे अंदरुनी चोट लगने से 14 मार्च को घर पर ही लक्ष्मण बोदरा की मौत हो गयी. 14 मार्च को देर रात मृतक लक्ष्मण बोदरा के भाई राउतु बोदरा के बयान पर रेगा बोदरा व मानकी बोदरा के खिलाफ धारा-103(1)/3(5) बीएनएस के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया.इस मामले में कुचाई पुलिस ने भी त्वरीत कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायीक हिरासत में भेज दिया. साथ ही मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया. छापेमारी दल में कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओपी प्रभारी रविंद्र मुंडा, एसआई सामंत कुमार दास के साथ सेट, दलभंगा ओपी व एसएसबी के जवान शामिल थे.



