JamshedpurNewsझारखण्ड

जुगसलाई के केरूआ डुगरी में साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल का भव्य उद्घाटन

 

जमशेदपुर, 18 फरवरी 2026 (बुधवार): जुगसलाई स्थित केरूआ डुगरी में साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल के नए परिसर का उद्घाटन समारोह बुधवार को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के विधायक चंपई सोरेन द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की सचिव श्रीमती जयंती शांता, केरूआ डूंगरी के मुखिया कानू मुर्मू, जेवियर पब्लिक स्कूल के निदेशक श्री सुनील सिंह तथा जेवियर पब्लिक स्कूल गोविंदपुर की प्रधानाध्यापिका श्रीमती निभा सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के हाता ब्रांच के प्रधानाध्यापक श्री रंजीत कुमार, टाटा ब्रांच के प्रधानाध्यापक श्री अनिल कुमार घोष, निदेशक श्री जयंती शुभम एवं जयंती लक्ष्य, कोषाध्यक्ष श्री जयंती देवी रमन सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। फैमिली डांस, लिटिल स्टार, फैमिली थीम, साउथ इंडियन सॉन्ग, बॉलीवुड मिक्स, रेट्रो डांस, ऑपरेशन सिंदूर, कॉेडी एवं फ्लैश मॉब जैसे कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की प्रतिभा झलक उठी। बच्चों के शानदार प्रदर्शन से मुख्य अतिथि सहित उपस्थित जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।

मुख्य अतिथि एवं विद्यालय सचिव ने अपने संबोधन में विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

समारोह में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं शिक्षक—किरनजीत कौर, जानकी श्रेष्ठ, नीतू कौर, अन्नपूर्णा चंद्रा, नीता, राखी, निर्मला, जयश्री, संध्या, सोनी, मैरी, सुचित्रा, ज्योति, श्रुति, संदीप, आनंद, अजय, प्रियंका, रिचा, आस्था, पल्लवी, सुमित्रा एवं स्नेहा—सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ किया गया। समारोह ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत का संदेश दिया और क्षेत्रवासियों में उत्साह का संचार किया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *