झारखंड आंदोलनकारी मंच जिला समिति द्वारा समाहरणालय समक्ष दिया गया एक दिवसीय धरना
लातेहार

झारखंड आंदोलनकारी मंच जिला समिति लातेहार द्वारा मंगलवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया।इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह द्वारा किया गया।मौके पर धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कहा की झारखंड राज्य निर्माण के 24 वर्ष गुजर गए।
इसके बावजूद अबतक आंदोलन कारियो कि पहचान नहीं हो सकी है।इन बीते वर्ष भी आंदोलन कारियो का संघर्षों मे ही गुजरा है।आंदोलनकारी ने कहा अपने बारह सूत्री मांगों के समर्थन मे धरना दिया गया है।धरना के बाद मुख्य मंत्री के नाम उपायुक्त लातेहार को मांग पत्र सौंपा गया।बारह सूत्री मांगो मे चिन्हित आंदोलन कारियो को पचास हजार रुपए पेंशन,पेंशन के लिए जेल जाने की बाध्यता समाप्त करने,राजधानी रांची मे आंदोलनकारियों के लिए अतिथि गृह का निर्माण किया जाय समेत अन्य महत्व पूर्ण मांग शामिल था।धरना को अन्य आंदोलनकारियों ने संबोधित किया।मौके पर काफी संख्या मे आंदोलन कारी शामिल हुए।
बाइट:-सतेंद्र सिंह , चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


