Newsझारखण्ड

कड़ाके की ठंड में लायंस क्लब चाईबासा लावन्या ने खिचड़ी भोग का किया वितरण

 

चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): कड़ाके की ठंड के बीच लायंस क्लब चाईबासा लावन्या की ओर से सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए लोगों के बीच गरमागरम खिचड़ी भोग (प्रसाद) का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को आमला टोला स्थित शनि मंदिर परिसर में आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में आरती के साथ हुई, जिसके बाद खिचड़ी का भोग लगाया गया।

 

भोग अर्पण के पश्चात बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भीषण ठंड में गर्म भोजन पाकर लोग काफी प्रसन्न नजर आए और क्लब के इस प्रयास की सराहना की।

 

इस सेवा कार्यक्रम में लायंस क्लब चाईबासा लावन्या की अध्यक्ष आरती मोदी, सचिव वर्षा दोदराजका, कोषाध्यक्ष प्रीति दोदराजका, ज्योति रुंगटा, शालिनी सर्राफ, खुशबू अग्रवाल, पिंकी भलोटिया, कुमकुम दोदराजका और प्रीति विजयवर्गीय उपस्थित रहीं। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

लायंस क्लब चाईबासा लावन्या द्वारा किए गए इस आयोजन से समाज सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *