कांग्रेस का मिशन मीडिया : 8 ज़ोन से चुनी जाएगी नई प्रतिभा
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मीडिया टैलेंट हंट को और प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए नई समिति का गठन किया है। इस बार चयन प्रक्रिया को मजबूत करते हुए पूरे राज्य को 8 ज़ोन में बांटा गया है, ताकि हर जिले से योग्य युवाओं को मौका मिल सके।


मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश चाहते हैं कि मीडिया टीम में ऐसे युवा शामिल हों, जिनकी संवाद क्षमता, अभिव्यक्ति, राजनीतिक समझ और मीडिया मैनेजमेंट की पकड़ मजबूत हो।
राष्ट्रीय स्तर पर एआईसीसी ने देश को 6 ज़ोन में विभाजित किया है, जिसमें झारखंड पूर्वी ज़ोन के अंतर्गत आता है। पूर्वी ज़ोन के लिए राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल पाटील मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं, जबकि राज्य स्तर पर कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी डॉ. हमीद हुसैन संभालेंगे।
कांग्रेस का लक्ष्य है कि राज्य के हर जिले से नए चेहरों और नई ऊर्जा को जोड़ा जाए। मीडिया हंट के ज़रिए संगठन ऐसे युवाओं को आगे लाना चाहता है, जो ग्राउंड की आवाज़ को प्रभावी ढंग से सामने रख सकें और पार्टी की विचारधारा को बेहतर ढंग से जनता तक पहुंचा सकें।
यह पहल कांग्रेस के लिए न सिर्फ एक संगठनात्मक मजबूती होगी, बल्कि झारखंड के युवाओं के लिए एक नया अवसर भी।

