सरकार के ऐतिहासिक निर्णय से जनता को होगा लाभ – डा. अजय
अब स्थानीय जांच के आधार पर बनेगा जाति प्रमाण पत्र
जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने गुरुवार को प्रेस बयना जारी कर कहा कि प्रदेश की इंडिया गठबंधन की सरकार ने स्थानीय जांच के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने का जो ऐतिहासिक निर्णय लिया है.

इसका लाभ प्रदेश के लाखों लोगों को मिलेगा. इसके लिए मैं विशेष रुप से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देना चाहता हूं. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जमीन के दस्तावेज अभाव में नहीं बन पा रहे थे. जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. इस मामले को लेकर मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और उनसे बातकर मामले की गंभीरता के संबंध में बताया था. मुख्यमंत्री भी इस मामले में गंभीर थे. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि सरकार जल्द ही इस मामले में निर्णय लेगी. सरकार द्वारा एक अधिसूचना जारी स्थानीय सत्यापन के आधार पर अंचल कार्यालय से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया है. स्थानीय जांच के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाने का सरकार का यह निर्णय मिल का पत्थर साबित होगा. इसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा.
डा. अजय ने कहा कि स्थानीय जांच के आधार पर जाति प्रमाण पत्र के बनने से नौकरी के लिए आवेदन करने वाले युवाओं, स्कूल, कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को अपना जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में कोई परेशानी नहीं होगी. इससे एससी, एसटी और अन्य पिछड़े समुदाय के लोगों को भी राहत मिली है. सरकार का यह निर्णय निश्चित रुप से जनहित में लिया ऐतिहासिक निर्णय है.

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


