कांग्रेसियों ने क्रिसमस पर्व की दी बधाई
प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया : कांग्रेस


चाईबासा(प्रकाश कुमार गुप्ता): क्रिसमस पर्व के शुभ अवसर पर जिला कांग्रेस कमिटी, पश्चिमी सिंहभूम का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को चाईबासा के विभिन्न चर्चों में पहुंचा और फादरों व पास्टरों को पुष्प गुच्छ देकर क्रिसमस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने संत जेवियर चर्च, सीएनआई चर्च, जीईएल चर्च और पेंटेकोस्टल चर्च में जाकर फादर यूजिन एक्का, अगस्तीन कुल्लू, जॉर्ज केरकेट्टा, रेव्ह. रविकेश मनोज नाग, अमृत मुंडू तथा पास्टर प्रभु सहाय चांपिया को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति को कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने सत्य, करुणा और प्रेम की शिक्षा दी तथा कमजोर और गरीबों की सहायता के लिए प्रेरित किया। उनके संदेश आज भी समाज के उत्थान के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रंजन बोयपाई, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, नगर अध्यक्ष मो. सलीम, महासचिव मो. जाबिर, वरीय कांग्रेसी राजेंद्र कच्छप और संजय साव शामिल थे।


