LatestNewsझारखण्डराजनीति

JBKSS New Central Team Members Huge Rally1932 खतियाँन, स्थानीय नीति आधारित नियोजन नीति के लिए संघर्षरत, टाइगर जयराम महतो की झारखंडी भाषा खातियाँन संघर्ष समिति ने चुनाव में कूदने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके साथ ही एक क़दम आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय समिति का गठन कर दी है देखें video

1932 खतियाँन, स्थानीय नीति आधारित नियोजन नीति के लिए संघर्षरत, टाइगर जयराम महतो की झारखंडी भाषा खातियाँन संघर्ष समिति ने चुनाव में कूदने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके साथ ही एक क़दम आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय समिति का गठन कर दी है.

केंद्रीय समिति में तमाम धर्म, जाति के लोगों को स्थान प्राप्त हुई है, केंद्रीय समिति में कोल्हान के सक्रिय सदस्य जिनकी संगठन विस्तार में अहम भूमिका रही उन्हें केंद्र समिति में स्थान मिला है जिससे कोल्हान की जेबिकेएसएस के सदस्यों में ख़ुशी का माहौल है। साथ ही सदस्यों ने नयी ज़िम्मेदारी मिलने के बाद आगामी चुनाव के लिए कमर कस कर काम करने की बात कही। साथ ही ईचागढ़ वीडियो के द्वारा भव्य स्वागत किया गया

इस अवसर पर केन्द्रीय कमिटी के कार्यकारी उपमहासचिव के रूप में चयनित पांडु राम हाइब्रू के नेतृत्व में एक विशाल जन रैली का आयोजन किया गया है रैली की शुरुआत रघुनाथपुर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई, जो कि चलते-चलते झिमड़ी पहुँची जहाँ झिमड़ी बजार स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर सभी सदस्यों ने माल्यार्पण किया और श्रद्धासुमन अर्पित की,
इसके साथ रैली में लोग जुड़ते चले गए और कारवाँ बनता चला गया, कुकड़ु प्रखंड में रैली का समापन हुआ।


इस मौक़े पर हज़ारों की संख्या में झारखंडी भाषा खातियाँ संघर्ष समिति के सदस्य जुड़े, तक़रीबन सौ मोटरसाइकिल्स, बैनर पोस्टर , डीजे , गाजे बाजे के साथ रैली निकाला गया जिसका सिफलता पूर्वक कुकड़ू प्रखंड में समापन हुआ वही ।

मोके पर समस्त जीबीकेएसएस के नव चयनित केंद्रय सदस्य, केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, केंद्रीय सचिन गोपेश महतो, कोल्हान महामंत्री नवीन महतो, केंद्रीय युवा मोर्चा के सचिव विष्णु विद्रोही, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पिंकी महतो, बिना महतो, सविता महतो सक्रिय सदस्य और ग्राम वासी मौजूद रहे।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *