kapali Murder : सरायकेला जिले क़े कपाली में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या , सिर में रड़ से किये वार, हमलावर के घर हमला पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सरायकेला जिले के कपाली ओपी थाना अंतर्गत कपाली टीओपी चौक के करीब मंगलवार सुबह पुराने जमीन के विवाद के बाद अमजद अली की हत्या कर दी गई. मिली जानकारी अनुसार अमजद की हत्या उसी के छोटे भाई अहमद ने की है . अमजद के सिर पर रॉड से कई बार प्रहार किया गया, जिससे उसका दिमाग बाहर आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

इधर, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने हमलवार के परिजनों को घर में बंधक बना लिया था . सूचना पाकर पहुंची पुलिस हमलावर के परिजनों को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगी, पर स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया. फिलहाल मौके पर हंगामा चल रहा है.पुलिस ने मोर्चा संभाला

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


