काशीडीह में जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा ने किया 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन
खरसावां प्रखंड अंतर्गत दलाईकेला पंचायत के तिरीलडीह गांव के टोला काशीडीह में 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा ने फिता काट कर किया. मालूम हो कि उक्त गांव में पिछले दस दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना खरसावां के जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा को दी. इसके बाद गुरुवार को उक्त गांव में ट्रांसफार्मर लगाया गया. वही शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य सावित्री बानरा व पूर्व जिला परिषद सदस्य कुंवर सिंह बानरा के द्वारा संयुक्त रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया. मौके पर समाजसेवी गारदी सोय, प्रदीप कुमार प्रधान, विष्णु लेयांगी, वार्ड सदस्य धनमति कुंकल कुम्हार, बाबूलाल कुम्हार,लखन कुम्हार, मनसा कुम्हार,दिउरी डेमका लेयांगी, मंटू प्रधान समेत काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे.



