राजनगर पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में चोरी हुआ हाइवा बरामद, दो अपराधी गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी हुए हाइवा वाहन को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया है। इस मामले में दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

6 जून 2025 की रात को बड़ा बाना कैंप के पास से हाइवा वाहन संख्या JH05Z4081 की चोरी हो गई थी। इस मामले में आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी दीनबंधु हेंब्रम ने राजनगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
एसपी मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी सहयोग से चोरी गए हाइवा को बरामद करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधियों में विशाल सिंह और सुमन कुमार मंडल शामिल हैं, जो बिहार के निवासी हैं। दोनों ने पुलिस के समक्ष चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
एसपी ने पुलिस टीम की इस सफलता पर बधाई दी है। जांच और छापामारी अभियान में एसडीपीओ सरायकेला, इंस्पेक्टर सरायकेला, थाना प्रभारी राजनगर और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


