Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां एवं कुचाई के विभिन्न क्षेत्रों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की हुई पूजा अर्चना

 

खरसावां/Dilip Mahato :- गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को खरसावां व कुचाई के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई. जिसमें गणेशोत्सव को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. भक्तों ने विधि विधान से पूजा पाठ कर जनकल्याण की कामना की.साथ ही गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विशेष पूजा,भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. भक्तों ने मंगल कामना के साथ पूरे श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश की पूजा अर्चना की. जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा. खरसावां, बड़ाबाम्बो जोजोकुड़मा, लोसोदिकी, पिताकलांग,बड़ा सरगीडीह,छोटाबाम्बो, बड़ाबाम्बो, राजाबासा, गोपालपुर, कृष्णापुर, खमारडीह, आसनतलिया, गोंडामारा-सामुरसाई, पोटोबेड़ा,जोरडीहा समेत अन्य स्थानों पर पंडाल निर्माण कर भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई. वहीं कई लोगों ने अपने अपने घरों में भी प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *