Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां के वीर शहीद निर्मल महतो भवन में कुड़मी समाज की हुई बैठक, 7 सितंबर को करम महोत्सव मनाने का निर्णय 

 

खरसावां के वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक भवन में कुड़मी समाज खरसावां/ कुचाई इकाई के अध्यक्ष लोकनाथ महतो की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 7 सितंबर को कुड़मी समाज द्वारा विराट करम महोत्सव बड़ी धूम-धाम के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. खरसावां/ कुचाई इकाई समिति के सदस्य बबलू महतो ने बताया कि विराट करम महोत्सव में सरायकेला खरसावां जिला से कुड़मी समाज के लोगों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों भी करम महोत्सव में आमंत्रित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि करम महोत्सव कार्यक्रम से पहले करम पूजा विधि विधान पूर्वक किया जाएगा. साथ ही कुड़मी समाज के छात्र-छात्राओं को वर्ष 2025 में मैट्रिक परीक्षा एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों को मुख्य अतिथियों के हाथ में सम्मानित किया जाएगा. मौके पर पंकज महतो,महेश्वर महतो, बहादुर महतो, मुकुंद महतो, जगन्नाथ महतो, विद्यासागर महतो, प्रकाश महतो, श्यामलाल महतो, संजय महतो, विशाल महतो, जगन्नाथ महतो, विद्यासागर महतो, विशाल महतो, रुद्र प्रताप महतो आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *