NewsSportsझारखण्ड

खरसावां में 2026 प्रीमियर लीग सीजन-2 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किया उद्घाटन

 

खरसावां :- अर्जूना स्टेडियम में आयोजित- 2026 प्रीमियर लीग सीजन–2 क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को शुरू हो गई. जिसका उद्घाटन रविवार को जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा,ऑल इंडिया आर्चरी के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुमंत चन्द्र मोहंती, जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दिलदार अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त व बल्लेबाजी कर किया. इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि क्रिकेट शारीरिक और मानसिक कौशल के साथ-साथ टीम वर्क और रणनीति को बढ़ावा देता है.

श्री बोदरा ने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों को प्रेरणा का स्रोत बताया. खेल के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है. उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि एक बेहतर करियर का विकल्प भी है. यदि खिलाड़ी पूरी मेहनत और लगन के साथ अभ्यास करें तो वे राज्य और देश का नाम रौशन कर सकते हैं. इसके बाद उद्घाटन मैच गरूड़ा सुपर किंग व पेंथर के बीच खेला गया. मौके पर आयोजन कमेटी के अध्यक्ष विश्वजीत पात्र, सचिव महेश महतो, कोषाध्यक्ष धनंजय चौधरी,सुभम दास, प्रताप सिंह स्वांसी, वैधनाथ नायक, राकेश विषय, विष्कंठ प्रधान आदि उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *