LatestNewsNews postझारखण्डसरायकेला

सरायकेला-खरसावां में साइबर जागरूकता अभियान के लिए डीएसपी से मिले प्रीतम सिंह भाटिया

सरायकेला-खरसावां जिले में साइबर जागरूकता अभियान को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने डीएसपी प्रदीप उरांव से मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने पत्रकारों और समाजसेवी संगठनों के सामूहिक प्रयास से जिले में एक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा की। डीएसपी प्रदीप उरांव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही एसपी से अनुरोध कर दो घंटे की एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा. 

 

डीएसपी प्रदीप उरांव ने पत्रकारों से कहा कि सोशल मीडिया के दौर में खबरों को वायरल करने से पहले पूरी पड़ताल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही साइबर जागरूकता अभियान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

मौके पर ऐसोसिएशन के झारखंड प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता, झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अरूण मांझी, प्रदेश सलाहकार अजय महतो,रंजीत राणा,दशरथ प्रधान,सुमन मोदक,संतोष साहू,विद्युत महतो, फणीभूषण टुडू,पंकज महतो,दिलीप चंद महतो,बानेश्वर महतो,दीपक महतो सहित अन्य कई पत्रकार उपस्थित थे.

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *