LatestNewsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक, जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा,जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश, खरसावां

 

खरसावां के आकषिणी गेस्ट हाउस परिसर में रविवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की बैठक सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष दीपक महतो की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में जेएलकेएम के नेता सह सक्रिय सदस्य संजय जारिका के उपस्थित मे खरसावां विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के विस्तार एवं जमीनी स्तर पर संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी। इसी के तहत खरसावां में बहुत जल्द जेएलकेएम पाटी का सदस्यता अभियान चलाने एवं आगामी 8 जून को खरसावां प्रखंड कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दायित्व व निर्देश दिया गया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि उनकी पार्टी पूरे झारखंड में तैयारी कर चुकी है और पूरे झारखंड में चुनाव लड़ेगी। खरसावां विधानसभा में भी चुनाव लड़ा जायेगा। साथ ही खरसावां विधानसभा क्षेत्र में जेएलकेएम का संगठन मजबूती करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जेएलकेएम के जिला अध्यक्ष दीपक महतो, नेता सह सक्रिय सदस्य संजय जारिका, नित्यानंद महतो, संजय महतो, विमल महतो, विजय महतो, अशोक महतो, आकाश महतो, राजाराम महतो, शैलेश महतो आदि उपस्थित थे।

खरसावांः फोटों संख्या 3 खरसावां में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की बैठक मे उपस्थित नेता- कार्यकर्ता।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *