राजनगर के भुईंयानाचना में बुना पूजा सम्पन्न, अच्छी फसल की कामना
राजनगर के भुईयानाचना गांव में रविवार को बुना पूजा किया गया। इस पारंपरिक पूजा का उद्देश्य ग्राम देवता को प्रसन्न करना और अच्छी फसल की कामना करना है।

पारंपरिक मान्यताओं के अनुसार बुना पूजा के बाद गांव में धान का बीज खेत में बोया जाता है। बुना पूजा हर गांव में किया जाता है। इस पूजा से पहले खेत में किसान धान बीज नहीं छींट सकते। पूजा के माध्यम से ग्रामीण अपने ग्राम देवता से अच्छी फसल की कामना करते हैं और गांव की सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं। गांव के नाया (ग्राम पुजारी) रोमन महतो के द्वारा इस पूजा को किया गया। नाया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना की और ग्राम देवता का आशीर्वाद लिया। नाया रोमन महतो ने बताया कि बुना पूजा एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जो वर्षों से गांव में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर गांव के लोगों ने एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशी और उत्साह का अनुभव किया और ग्राम देवता का आशीर्वाद लिया।

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव
दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।
वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।
वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)
अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि
क मीडिया


