LatestNewsNews postSportsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में जिला फुटबॉल लीग में दो रोमांचक मैच, सरना तराड काड्रा और डीकेएमसी नारायणबेडा ने दर्ज की पहली जीत

खरसावां में आयोजित जिला फुटबॉल लीग-2025 “अर्जुना कप” फुटबॉल प्रतियोगिता में दो रोमांचक मैच खेले गए। तृतीय मैच में सरना तराड काड्रा ने आर एन स्पोटिंग जुगीडीह को 3-0 से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। सरना तराड काड्रा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर एन स्पोटिंग जुगीडीह को कोई भी गोल करने का मौका नहीं दिया।

 

चौथे मैच में डीकेएमसी नारायणबेडा ने एसएससी 369 भूरसा राजनगर को 2-1 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। नारायणबेडा के सत्या ने दो गोल दागकर अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अगले मैचों की बात करें तो 11 जुलाई को एस एम सी प्रधानगोडा और ग्रीन एरिया दलभंगा के बीच मैच खेला जाएगा, जबकि सरना स्पॉटिंग सिनूडीह और एस के स्पॉटिंग हरिभंजा के बीच भी एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *