Newsझारखण्डसरायकेला

खरसावां में कांग्रेसियों ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राज बाकची का किया स्वागत,शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि 

 

सरायकेला-खरसावां जिला के नव नियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज बाकची का खरसावां में मंगलवार को कांग्रेसियों ने स्वागत किया. वहीं सांसद प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राज बाकची को अंगवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया.

 

जिला अध्यक्ष समेत प्रखंड के कांग्रेसियों ने खरसावां स्थित शहीद स्थल पहुंचकर शहीद बेदी पर श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद खरसावां प्रखंड से ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. इस दौरान नव नियुक्त जिलाध्यक्ष श्री बाकची ने कहा की कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रखण्ड क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में जायेंगे और वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को सफल करने का काम करेंगे.उन्होंने कहा कि जनता का वोट, जनता का हक कोई छीन नहीं सकता. लोकतंत्र पर कुठाराघात किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं.

 

लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा और जनता की आवाज को दबाने वाली हर ताकत को लोक शक्ति से जवाब दिया जाएगा.मौके पर प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू, युवा जिलाध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता जगबंधु महतो,निरंजन दास,कन्हैया लाल सामड, शंकर लोवादा, हरि महतो, सौरव तांती,रामचंद्र लोहार, सूरज समाड़,राजाराम पाडे़या,एमडी वट्टो,अकबर जिया,बुधराज दिग्गी,जीतेन्द्र महतो,अर्जुन हेम्ब्रम,मंगल हांसदा,अमरुल्ला अंसारी आदि मौजूद थे.

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *