खरसावां में विधायक दशरथ गागराई ने फुटबॉल प्रशिक्षण हाॅस्टल का किया शिलान्यास
खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के द्वारा संचालित आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र में 1.57 करोड मे की लागत से 25 शैयया स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण होगा. जिसका विधिवत शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई एवं सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू ने किया. इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि खरसावां मे स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण होने से क्षेत्र के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने का नया मंच मिलेगा. उन्होंने कहा कि बदलते दौर में खेल कूद में कैरियर बनाने की असीम संभावनाएं हैं यहां के युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जरूरी है.हम चाहते हैं कि हमारे क्षेत्र के बच्चे इस स्पोर्ट्स हॉस्टल के निर्माण के बाद इसका लाभ उठाए.साथ ही बेहतर खेल कर राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें. हॉस्टल में खिलाड़ियों के ठहरने, पोषण, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य सुविधा जैसी अत्याधुनिक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इस मौके पर डीएसओ अमित कुमार, डीएसए सचिव मो लिदार, जिप सदस्य कालीचरण बानरा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुभंकार, रानी हेम्ब्रम, संजय प्रधान, अर्जुन गोप, अरूण जामुदा, अजय सामड,संजू हाईबुरू,ललन तिवारी, दशरथ महतो आदि उपस्थित थे.



