LatestNewsझारखण्डसरायकेला

लोकसभा चुनाव से पहले राजनगर पुलिस इन ऐक्शन, अवैध देशी शराब की भट्टी को किया ध्वस्त

Saraikella:- राजनगर थाना प्रभारी अमिश कुमार प्रभारी का कमान संभालते ही नशे के ख़िलाफ़ एक्शन मोड में आ चुके है। इसके तहत क्षेत्र में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए शनिवार सुबह जोटा के जंगल मे अवैध देशी शराब की भट्टी को नष्ट कर दिया।

दरहसल शनिवार को राजनगर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि जोटा गाँव के गोपाल पुर जंगल के अंदर एक देशी शराब की भट्टी धड़ल्ले से चल रही है।उक्त सूचना मिलते ही राजनगर पुलिस ऐक्शन में आ गई और दल बल के साथ थाना प्रभारी अमिश कुमार वहां पहुंचे। वहीं देशी शराब बनाने वाले शराब माफियाओं को जैसे ही पुलिस की भनक लगी,वहां से भाग खड़े हुए।इस दौरान थाना प्रभारी ने दल बल के साथ 5 ड्राम महुआ जावा, 80 लीटर देशी शराब को नष्ट कर दिया और नशे के कारोबारियों की तलाश में जुट गये।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *