खरसावां विधानसभा में सदस्यता अभियान, दर्जनों लोगों ने पार्टी का सदस्यता ग्रहण की
खरसावां: खरसावां विधानसभा के खरसावां आईबी भवन में आज एक सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने किया।

विधानसभा प्रभारी सुबोध महतो, संजय जालिका, खरसन प्रखंड अध्यक्ष तपन महतो, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष विजय महतो, मंगल दास, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ललित महतो सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।
नव सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।