Newsझारखण्ड

किशोर-किशोरियों का हीमोग्लोबिन जांच कार्यक्रम

 

 

चाईबासा: सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीमडीह में गुरुवार को विद्यालय के किशोर-किशोरियों का हीमोग्लोबिन जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। जांच एएनएम सुजाता पुरती और एमपीडब्ल्यू दुलमु गोडसोरा द्वारा की गई। जांच के दौरान कई किशोरियों का हीमोग्लोबिन स्तर कम पाया गया।

 

इस अवसर पर प्रधान शिक्षक कृष्णा देवगम ने छात्र-छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हीमोग्लोबिन हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण तत्व है, जिसके बिना स्वस्थ रहना संभव नहीं है। उन्होंने किशोरियों को अपने भोजन में अधिक से अधिक पत्तेदार हरी सब्जियों को शामिल करने तथा बाहर की दुकान की चीजों का कम से कम उपयोग करने का सुझाव दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं गंगाराम लागुरी, कुंती बोदरा, आईसीटी इंस्ट्रक्टर अंजिता सिंकू सहित बीएड प्रशिक्षु दीपिका कुमारी, मोनिका महतो, पुष्पा कुमारी, अलका बोबोंगा, सुषमा कुदादा, पूर्णिमा कुमारी आदि उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *