LatestNewsNews postझारखण्डराजनीतिसरायकेला

राजनगर : 69 झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित

सूचना नहीं दिए जाने पर जताई नाराजगी, सीओ ने क्षमा मांगी

राजनगर अंचल कार्यालय में वुधवार को गाँधी जयंती के अवसर पर राजनगर प्रखंड क्षेत्र के झारखंड आंदोलनकारियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया।

 

झारखंड आंदोलनकारी चिन्हतिकारण आयोग द्वारा चिन्हित प्रखंड के 69 आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों को अंचलाधिकारी हरीश चंद्र मुंडा ने प्रमाण प्रदान किया। सीओ ने बताया 69 आंदोलनकारियों की सूची जिला से भेजी गई थी। जिन्हें सरकार से प्राप्त प्रमाण पत्र वितरित किया गया। आने वाले दिनों में यदि और सूची जिला से आती है तो सम्बन्धित आंदोलनकारियों को सूचना दे दी जाएगी।

प्रमाण पत्र पाने वाले आंदोलनकारियों में नेपाल कैवर्त, राजाराम महतो, हीरालाल सतपथी, भुवनेश्वर महतो, राजकापुर प्रधान, कमलेश्वर महतो, रामरातन महतो, सुनील चंद्र महतो, दीपक कुमार महतो, कंदरु महतो, सुधांशु महतो, बुद्देश्वर महतो, श्रीहरि गोप, महेश महतो, लेड़ा महतो, साधेश्वरी महतो, गंगाराम बेंकूड़ा, सूरज बिहारी सतपथी, दिकूराम मार्डी, आशा देवी, सोमबारी देवी, विक्रम सिंहदेव, बलराम सिंहदेव, शकुंतला देवी, किष्टो महतो, हीरालाल महतो, लक्ष्मीनारायण महतो, गुरुचरण महतो, पेला महतो, समीर दे, शंकर महतो, करण बास्के, संतोष कुमार महतो, हडीराम महतो, तापस कुमार विशाइँ, शिशिर कुमार विशाइँ, रंगलाल महतो, मनोज कुमार राउत, , अनंत कुमार सिंहदेव, कृष्णा दास, मुचीराम टुडू, भरत कुमार बेंकूड़ा, सुमित मुर्मू, मरकोंडो बारी, कुंवर मार्डी, प्रमिला गोप, पदमावती महतो, सुमित्रा हांसदा, नारायण साहू, चंदन महतो, गोविन्द मार्डी, मोहन मार्डी, दुलारी महतो, दशरथ महतो, अब्दुल हकीम अंसारी, साधु सोरेन, विशेश्वर महतो, भादू मार्डी, चंचल महतो, राजू महतो, लक्ष्मी महतो, जयचंद महतो, हरेंद्र कुमार, अवनी महाकुड़, भास्कर मल्लिक आदि शामिल हैं। वहीं प्रमाण पत्र वितरण की पूर्व सूचना नहीं दिए जाने पर आंदोलनकारी भड़ उठे और सीओ हरीश चंद्र मुंडा के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद सीओ ने क्षमा मांगी। जिसके बाद आंदोलनकारी शांत हुए और प्रमाण पत्र ग्रहण किया।

Share this news

Deepak Mahato

दीपक महतो – संस्थापक, छोटानागपुर लाइव   दीपक कुमार महतो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने का व्यापक अनुभव है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने न्यूज़ 11 सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार पत्रों में काम किया है।   वर्तमान में वे छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live) के संस्थापक हैं। इसके माध्यम से वे झारखंड की स्थानीय खबरों, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यपरक और विश्वसनीय समाचारों के माध्यम से आम जनता की आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है।   वर्तमान पद: संस्थापक, छोटानागपुर लाइव (Chhotanagpur Live)   अनुभव: 8 वर्ष | प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनि क मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *