Newsझारखण्ड

कोल्हान विश्वविद्यालय के कुड़मालि भाषा के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

 

चाईबासा।

कोल्हान विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग के स्नातकोत्तर कुड़मालि भाषा (सेमेस्टर–IV) के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह भ्रमण विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद्र महतो एवं शिक्षण सहायक संगीता महतो के नेतृत्व में आयोजित किया गया। दल ने झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद, राखा (आसनतलिया) तथा मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर का भ्रमण किया।

भ्रमण की शुरुआत शहीद निर्मल महतो कुड़मि भवन सह झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के मुख्य कार्यालय में शहीद निर्मल महतो सहित झारखंड के अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कुड़मालि भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त कीं। परिषद के संरक्षक श्री गणेश्वर बँसरिआर, श्री शंकरलाल बँसरिआर तथा सचिव श्री ओमप्रकाश बँसरिआर ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने अनुभव साझा किए। परिषद द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की एक-एक प्रति सभी विद्यार्थियों को भेंट स्वरूप प्रदान की गई।

शैक्षणिक भ्रमण के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने मधुसूदन महतो पब्लिक स्कूल परिसर में स्थित शिक्षा रत्न से सम्मानित स्वर्गीय श्याम सुंदर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष सह झारखंड कुड़मालि भाषा विकास परिषद के अध्यक्ष श्री बलराज महतो ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए बहुमूल्य जानकारी साझा की।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा उपस्थित विद्वतजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिसके पश्चात दल विश्वविद्यालय के लिए रवाना हुआ। शैक्षणिक भ्रमण में प्रकाश महतो, लखीराम महतो, देवाशीष महतो, अजय महतो, श्रीकांत महतो, उत्तम प्रसाद महतो, प्रतीमा महतो, बुधनी महतो, मेनका महतो, बालकिशोर महतो, दुलाली महतो, सरिता कुमारी महतो, आरती महतो, शीला महतो, प्रियंका तांती, विकास चंद्र महतो, विकास महतो, सीमा महतो, पूर्णिमा महतो, हेमंती रानी महतो, ममता महतो, तिलोत्तमा महतो, रंगीता महतो, भारती महतो सहित अन्य विद्यार्थी शामिल रहे।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *