JamshedpurLatestNewsझारखण्ड

कपाली में देर रात गोलीबारी, युवक घायल – पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर:- कपाली ओपी क्षेत्र के एशियन स्कूल के पास शनिवार रात करीब 10:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक को गोली मार दी। घायल युवक को आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 

घटना के संबंध में स्थानीय महिला रूबी बीवी ने दावा किया कि कुछ युवकों ने पहले रंगदारी की मांग की थी। आरोप है कि विरोध के बाद शनिवार को उनके घर आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पाँच राउंड गोली चली, जिसमें एक गोली युवक के पेट में लगी।

 

घायल युवक पेशे से एसी मैकेनिक है और टाटा मुख्य अस्पताल में ही काम करता है। वह घटना स्थल पर क्यों पहुँचा था, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।

 

पुलिस ने बताया कि तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Share this news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *