कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुचाई में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
कुचाई प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरायकेला के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पीएलवी (अधिकार मित्र) मुकेश कुमार साहू ने उपस्थित छात्राओं को उनके विधिक अधिकारों, बाल सुरक्षा कानूनों और उपलब्ध न्यायिक सहायता सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन से जुड़े कानूनी अधिकारों, ‘गुड टच-बैड टच’, बाल श्रम निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया. इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका नीलम हासदा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी मुकेश कुमार साहू,सुरू माई सोय,मोती मुंडा उपस्थित थे.



